hindu dhram
दर्शन का अर्थ भारतीय चिन्तन परम्परा में प्रयुक्त 'दर्शन ' का शाब्दिक अर्थ दॄष्टि है ! यह साधारण अर्थ में प्रयुक्त देखना से भिन्न हे ! व्यवहार में "दर्शन' करना ' और 'देखना ' दोनों का प्रयोग अलग -अलग सन्दर्भों में होता हे! भारतीय परिप्रेश्य में इसका अर्थ तत्त्व का दर्शन, तत्त्व ज्ञान अथवा तत्त्व का साक्षात्कार हे ! युक्तिपूर्वक तत्वज्ञान प्राप्त करने के प्रयत्न को ही दर्शन कहते हे ! फिलॉसोफी शब्द ग्रीक भाषा के दो शब्दो से बना हे! इन्हे क्रमशः 'फिलॉस ' और 'सोफिया ' कहते है ! 'फिलॉस ' शब्द ग्रीक भाषा में प्रेम अथवा अनुराग में किया जाता हे ! इसी प्रकार 'सोफिया का अर्थ ज्ञान या विवेक के सन्दर्भ में किया जाता हे ! पश्चिम में 'फिलॉसोफी का प्रयोग इसी नॉलेज अथवा विवेक के प्रति बुद्धिक प्रेम के अर्थ में किया गया हे ! पश्चिम में कोई परिभाषा नहीं हे ,क्योकि प्रचीनकाल से लेकर बीसवीं शताब्दी तक वहाँ दार...